ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Russia Ukraine War : रूस की ओर से बुधवार को सीजफायर का एलान, दिया यूक्रेन के पांच शहरों में सेफ कोरिडोर

DESK : दुनिया भर की नजरें यूक्रेन संकट पर टिकी हुई हैं. वहीं बुधवार के लिए रूस ने युक्रेन में सीजफायर का निर्देश दे दिया है. जो मास्को के समय के अनुसार बुधवार सुबह 10 बजे से

Russia Ukraine War : रूस की ओर से बुधवार को सीजफायर का एलान, दिया यूक्रेन के पांच शहरों में सेफ कोरिडोर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : दुनिया भर की नजरें यूक्रेन संकट पर टिकी हुई हैं. वहीं बुधवार के लिए रूस ने युक्रेन में सीजफायर का निर्देश दे दिया है. जो मास्को के समय के अनुसार  बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा. कीव और अन्य चार शहरों से सेफ निकासी के लिए कारिडोर की व्यवस्था हो गई. दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की ओर से बताया गया है कि अब तक यूक्रेन में जारी जंग के कारण मरने की संख्या 1335 से अधिक है. वहीं यूक्रेन का दावा है कि इसने 11 हजार से अधिक रूसी सैनिकों को मार गिराया है.


बता दें रूसी सेना से घिरे पूर्वी शहर सूमी से निकलने के लिए मिले सेफ कोरिडोर से बड़ी संख्या में नागरिक निकल आए. मंगलवार को बस में बैठकर इन लोगों को शहर से बाहर निकलते देखा गया. इस सेफ कोरिडोर के लिए दोनों देशों के अधिकारियों में सहमति बन गई थी. रूस ने राजधानी कीव समेत पांच शहरों के लिए सेफ कोरिडोर का प्रस्ताव दिया था जिनमें से दो शहरों का प्रस्ताव यूक्रेन ने ठुकरा दिया. 


वहीं मारीपोल में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए भी 30 बसों का काफिला भेजा गया है. इस बीच यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस का आक्रमण धीमा पड़ने और एक और रूसी मेजर जनरल के मारे जाने का दावा किया है.

टैग्स