ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Russia Ukraine War : कीव पर बमबारी, रूस पर पाबंदियों का सिलसिला जारी

DESK : रूस और यूक्रेन के बीच जंग छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है तो वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है. एक तरफ युद्ध जारी है तो

Russia Ukraine War : कीव पर बमबारी, रूस पर पाबंदियों का सिलसिला जारी
First Bihar
2 मिनट

DESK : रूस और यूक्रेन के बीच जंग छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है. रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है तो वहीं खारकीव में भी संघर्ष जारी है. एक तरफ युद्ध जारी है तो दूसरी तरफ दोनों देशों के बीच बातचीत भी शुरू हो गई है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इस मसले पर फिर से बैठक बुलाई है. 


इधर, यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्होंने International Court of Justice में याचिका दायर की है. इसमें रूसी सेना के मिलिट्री एक्शन को जल्द रोकने की गुजारिश हुई है. 


इस युद्ध के बीच रूस पर पाबंदियों का सिलसिला जारी है. अब International Ice Hockey Federation Council ने सभी रूसी और बेलारूसी टीम और क्लब्स को अगले नोटिस तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. वहीं कनाडा ने फैसला किया है कि यूक्रेन को एंटी टैंक हथियार सप्लाई करेगा. इसके साथ-साथ रूसी ऑयल का आयात रोकने का भी फैसला हुआ है.


UNGA के 11वें आपातकालीन सत्र में यूक्रेन पर UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि विवादों का शांतिपूर्ण समाधान भारत की सतत स्थिति रही है। भारत सरकार का मानना है कि कूटनीति के रास्ते पर लौटने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है.


UNHRC काउंसिल ने यूक्रेन मसले पर तत्काल मीटिंग बुलाने का प्रस्ताव दिया था. इसमें भारत ने तटस्थ रहने का फैसला किया. मीटिंग के पक्ष में 29 ने वोट किया. वहीं 5 खिलाफ और 13 सदस्य तटस्थ रहे.