Hindi News / news / धर्मपुरा के थानाध्यक्ष का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

धर्मपुरा के थानाध्यक्ष का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

1st Bihar Published by: Updated Apr 30, 2020, 1:14:21 PM

धर्मपुरा के थानाध्यक्ष का निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

- फ़ोटो

ROHTAS : रोहतास के धर्मपुरा के थानाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह का बुधवार की देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया. थाना प्रभारी के आकास्मिक निधन से जिला पुलिस महकमा में शोक की लहर है . 

 वे 55 वर्ष के थे.धर्मपुरा थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों ने बताया  कल तक वे ठीक  थें. लेकिन देर रात अचानक उनके सीने में दर्द हुई इसके बाद साथ रहने वाले पुलिसकर्मी उन्हें नारायण मेडिकल अस्पताल, जमुहार ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 


थानाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह भोजपुर जिला के पचगांव के निवासी थे.  घटना के बाद मृतक दरोगा के परिजनों को सूचना दी गई और शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक दरोगा ऋषिकेश सिंह अपने पीछे एक पुत्र, पुत्री तथा पत्नी को छोड़ गए हैं. उनकी बहाली सिपाही में हुई थी लेकिन कार्य कुशलता के कारण वे प्रोन्नति पाकर दरोगा बने थे. थानाध्यक्ष के निधन से जिला पुलिस में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतक दरोगा के छोटे भाई भी दरोगा है, जो गया में पदस्थापित हैं.