1st Bihar Published by: PRANAY RAJ Updated Aug 14, 2020, 12:52:07 PM
- फ़ोटो
NALANDA : जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. आए दिन दर्दनाक सड़क हादसे में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला चंडी थाना के दलतुरपुर गांव की है.
जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए पटना भेज दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
मृतक की पहचान चिकसौरा थाना इलाके के वैरीगंज निवासी स्वर्गीय राज किशोर पंडित का 23 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रुप में की गई है. परिजनों ने बताया कि राकेश झारखंड के जसीडीह में टावर बनाने का काम करते थे. वह अपने एक दोस्त भीम कुमार के साथ घर लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ . घटना की जानकारी मिलते ही चंडी थाना अध्यक्ष ऋतुराज कुमार मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.