1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Aug 13, 2020, 3:55:18 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI : बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर जारी है, आए दिन तेज रफ्तार में असमय लोगों की जान जा रही है. ताजा मामला जिले के गढ़पुरा थाना इलाके के मंझौल पथ सकरा गांव की है.
जहां तेज रफ्तार की कहर ने असमय लोगों की जान ले ली. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहै कि मंझौल पथ सकरा के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने युवक को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई.
वहीं मौके से ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. फिलहाल मृतक युवक पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मामले की जानकारी मिलते ही गढ़पुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची औऱ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है.