ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन, तेजप्रताप ने मथुरा में काटा केक, कहा- I LOVE YOU PAPA

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज 11 जून को अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसे लेकर प्रदेशभर में खुशियों की लहर दौड़ गई है। लालू ने अपनी बेटियों और नाती नतिनि के स

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन, तेजप्रताप ने मथुरा में काटा केक, कहा- I LOVE YOU PAPA
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज 11 जून को अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसे लेकर प्रदेशभर में खुशियों की लहर दौड़ गई है। लालू ने अपनी बेटियों और नाती नतिनि के साथ केक काटा। इस दौरान तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, रोहिणी आचार्य, राजश्री समेत लालू परिवार के कई सदस्य मौजूद थे। उधर लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने मथुरा में केक काटकर पिता का जन्मदिन मनाया और उनकी बेहतर स्वास्थ्य के लिए पूजा अर्चना की।

तेजप्रताप यादव ने मथुरा में पिता लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया। उन्हें आई लव यू कहा। तेजप्रताप ने मथुरा में बर्थडे सेलिब्रेशन का फोटोग्राफ्स शेयर करते हुए उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि पिताजी @laluprasadrjd के जन्मदिन के मौके पर आज मथुरा के बरसाना स्थित श्री राधारानी मंदिर में केक काट कर जन्मदिन मनाया और उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा अर्चना की। ईश्वर से यही पार्थना करता हूं कि आपका आशीर्वाद सदा हम सभी पर बना रहे। I love you papa

वहीं, राजद सुप्रीमों के जन्मदिन को लेकर पटना स्थित राजद पार्टी कार्यालय के बाहर विशेष बैनर भी लगाया गया। राजद नेता पार्टी कार्यालय से 76 पौंड का केक लेकर दस सर्कुलर रोड स्थित आवास पर गये जहां लालू ने इस केक को काटा। पार्टी के तरफ से  लालू प्रसाद के जन्मदिन को सामाजिक न्याय और सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। लालू यादव के जन्मदिन के मौके पर राज्यभर में गरीबों एवं कमजोर वर्ग के लोगों के बीच सहभोज का आयोजन किया जाएगा।

इसके साथ ही लालू यादव के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के नेता और कार्यकर्त्ता राज्य के अस्पतालों में मरीजों के बीच फलों का  वितरण किया। इसके साथ ही गरीब परिवार से आने वाले छात्रों के बीच पठन-सामग्री का वितरण, गरीब परिवारों के बीच वस्त्र वितरण के साथ ही रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 

इससे पहले 2017 में लालू यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया था, तब भी महागठबंधन की सरकार थी। तेजस्वी यादव आज की तरह उस समय भी उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे। उस साल 11 जून को पटना-सोनपुर के बीच जेपी सेतु और आरा-छपरा के बीच वीर कुंवर सिंह सेतु का लोर्कापण किया गया था। राजद ने प्रचारित किया था कि यह लालू प्रसाद के जन्म दिन पर जनता को दिया गया उपहार है।

बता दें कि इस बार लालू के राजपाट के पुराने दिनों की तरह जन्म दिन पर जहां-तहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हुआ। विधान परिषद के सदस्य एवं बिस्कोमान के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के सरकारी आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संभवत लालू प्रसाद इस कार्यकम मेंं शामिल होंगे। इसमें आमंत्रित मेहमान ही शामिल होंगे।

टैग्स