ब्रेकिंग
1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बिहार में शराबबंदी बनी मजाक! नशे में धुत दारोगा ने आर्मी जवान पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान; ऐसे लगेगा अपराध पर लगाम?PMCH में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का हंगामा, छह महीने से वेतन नहीं मिलने का आरोप; स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावितघर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, भूमि विवाद में वारदात की आशंका; गांव में दहशतBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकन

RJD नेता तुलसी राय अपहरण केस: BJP MLA राजू सिंह की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आरजेडी नेता के अपहरण कांड मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। अपहरण के आरोपी बीजेपी विधायक राजू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेम

RJD नेता तुलसी राय अपहरण केस: BJP MLA राजू सिंह की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आरजेडी नेता के अपहरण कांड मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। अपहरण के आरोपी बीजेपी विधायक राजू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह के करीबियों के घर भी छापेमारी की गयी है। पुलिस कार्रवाई को देखते हुए अब बीजेपी विधायक राजू सिंह के वकील ने जिला जज की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल किया है। इस मामले पर एक जून को सुनवाई होगी। 


राजू सिंह पर आरोप है कि बीते 25 मई को बीजेपी विधायक राजू सिंह ने राजद नेता तुलसी राय का अपहरण कर लिया था और उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। आरजेडी नेता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ मुजफ्फरपुर के पारू थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। राजू सिंह अभी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। उनके वकील ने कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी है जिस पर सुनवाई एक जून को होगी। 


बता दें कि इससे पहले राजद नेता अपहरण कांड में पुलिस ने साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे थे।इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने बीजेपी विधायक की दो लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया था। पुलिस ने जांच के दौरान मामले को सही पाया है और गिरफ्तारी के लिए बीजेपी विधायक के ठिकानों और उनके करीबियो के घर छापेमारी कर रही है। सोमवार को पुलिस ने विधायक के करीबियों के घर दबिश दी थी।


बता दें कि बीते 25 मई को पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बीजेपी विधायक राजू सिंह और राजद नेता तुलसी राय दोनों शामिल हुए थे, जहां से निकलने के बाद विवाद शुरू हो गया। आरजेडी नेता तुलसी राय ने आरोप लगाया है कि विधायक राजू सिंह ने न सिर्फ उके साथ मारपीट की है बल्कि हथियार के बल पर जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और जान से मारने की कोशिश की। राजद नेता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ मजिस्ट्रेट की कोर्ट में केस दर्ज कराया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता