ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

राजद नेता की करतूत से भड़के युवा चेतना के प्रमुख, कहा-लक्ष्मण रेखा ना लांघे RJD वाले, अब तेजस्वी के गुर्गों को जनता होश में लाएगी

PATNA: युवा चेतना के प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। स्व.रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग पासवान की मां को तेजस्वी की सभा में मंच के पास राजद ने

राजद नेता की करतूत से भड़के युवा चेतना के प्रमुख, कहा-लक्ष्मण रेखा ना लांघे RJD वाले, अब तेजस्वी के गुर्गों को जनता होश में लाएगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: युवा चेतना के प्रमुख रोहित कुमार सिंह ने तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला बोला है। स्व.रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग पासवान की मां को तेजस्वी की सभा में मंच के पास राजद नेता के द्वारा अपशब्द बोलने पर आड़े हाथों लिया। रोहित सिंह ने कहा की तेजस्वी और राजद का चाल, चरित्र और चेहरा जनता के सामने अब आ चुका है। राजद ने हमेशा दलित, पिछड़ा और वंचित वर्ग का उत्पीड़न किया है। 


रोहित सिंह ने तेजस्वी से यह मांग की है कि वो अपने दल आरजेडी से गाली देने वाले नेता को पार्टी से बाहर निकालें और स्व. रामविलास पासवान की पत्नी से माफी मांगे। रोहित सिंह ने बताया कि दानापुर में भी आज दलितों के साथ मारपीट हुई है इसमें भी राष्ट्रीय जनता दल की संलिप्तता सामने आई है। 


रोहित ने कहा कि बिहार की 40 सीटों पर बिहार की जनता राजद और इंडी गठबंधन को सबक़ सिखाएगी। रोहित सिंह ने कहा की हमने रामविलास जी के सानिध्य में काम किया है। ऐसे नेता बिरले पैदा होते हैं। रोहित ने कहा की तेजस्वी के गुर्गों को होश में अब बिहार की जनता लाने जा रही है। रोहित सिंह ने कहा कि राजद के लोग लक्ष्मण रेखा न लांघें। 


टैग्स