Hindi News / news / आरजेडी विधायक के साथ PMCH में गाली-गलौज, एमएलए के भतीजे को गार्ड ने...

आरजेडी विधायक के साथ PMCH में गाली-गलौज, एमएलए के भतीजे को गार्ड ने जमकर पीटा

1st Bihar Published by: Updated Aug 25, 2020, 5:38:14 PM

आरजेडी विधायक के साथ PMCH में गाली-गलौज, एमएलए के भतीजे को गार्ड ने जमकर पीटा

- फ़ोटो

PATNA :  इस वक्त एक एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. पीएमसीएच में आरजेडी विधायक के साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की गई है. गार्ड द्वारा राजद विधायक के भतीजे की जमकर पिटाई भी की गई है. पीएसमसीएच में अफरा-तफरी का माहौल है. मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची है. अस्पताल प्रशासन आरोपी गार्ड और विधायक को समझाने में जुटी हुई है.


मामला पीरबहोर थाना इलाके की है. जहां राष्ट्रीय जनता दल के विधायक सरोज यादव के साथ बदतमीजी और गाली-गलौज की गई है. उनके भतीजे पर पीएमसीएच के गार्ड ने हमला भी किया है. भतीजे की की जमकर पिटाई भी की गई है. आरजेडी विधायक सरोज यादव ने फर्स्ट बिहार झारखंड से हुई बातचीत में बताया कि उनके भतीजे को गार्ड ने पीटा है.


विधायक सरोज यादव ने बताया कि उनकी मां की तबीयत ख़राब है. वह वेंटिलेटर पर हैं. उनका का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. आज उनका बीपी अचानक बढ़ गया था. मेरा भतीजा दवा लेने गया था. इस दौरान पीएसमसीएच के गार्ड उसके साथ मारपीट करने लगे. 3-4 लोगों के आलावा एक बाहरी आदमी भी था. जिसने मारपीट की.


सीसीटीवी में कैद विधायक सरोज यादव के भतीजे के साथ मारपीट


एमएलए ने आगे बताया कि वह फिलहाल कंट्रोल रूम में बैठे हुए हैं. उनके साथ भी बदसलूकी की गई है. उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया है. धक्का-मुक्की करने की भी बात सामने आ रही है. मामले की शिकायत के बाद पीएमसीएच के प्रिंसिपल, सुप्रीटेंडेंट और इंस्पेक्टर आये हुए हैं. उनके साथ बातचीत चल रही है.