ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

‘तेजस्वी जिसे छोटी बात कह रहे हैं उसपर मेरा खून खौलता है’ आरजेडी की चुनावी सभा में गाली प्रकरण पर बोले चिराग

PATNA : जमुई में एक चुनावी सभा के दौरान पिछले दिनों तेजस्वी यादव के सामने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को मां की गाली दी थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एक तर

‘तेजस्वी जिसे छोटी बात कह रहे हैं उसपर मेरा खून खौलता है’ आरजेडी की चुनावी सभा में गाली प्रकरण पर बोले चिराग
Mukesh Srivastava
5 मिनट

PATNA : जमुई में एक चुनावी सभा के दौरान पिछले दिनों तेजस्वी यादव के सामने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चिराग पासवान को मां की गाली दी थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद एक तरह जहां एनडीए के तमाम दल आरजेडी पर हमलावर बने हुए हैं तो वहीं खुद चिराग पासवान ने भी कहा है कि तेजस्वी यादव जिसे छोटी बात कर कर रफादफा करने की कोशिश कर रहे हैं, उसपर मेरा खून खौलता है।


तेजस्वी की सभा में गाली-गलौज पर चिराग ने कहा कि मेरे लिए यह बहुत ही सेंसेटिव मैटर है। मेरे परिवार के ऐसे लोगों को गाली दी जा रही है जो सार्वजनिक जीवन में नहीं हैं। इसका कतई मतलब नहीं है कि अगर कोई सार्वजनिक जीवन में हो तो आप उन्हें गाली दें। ऐसी भाषा का इस्तेमाल न तो किसी उम्मीदवार और नेता के लिए होना चाहिए और न ही किसी आम देशवासी के लिए ही इस तरह गाली-गलौज किया जाना चाहिए।


उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी अभद्र भाषा की कहीं भी कोई गुंजाइश नही है। मर्यादित रहकर भी कड़े से कड़े शब्दों में किसी का विरोध किया जा सकता है। राजनीति में शब्दों की मर्यादा को बनाए रखना जरूरी है। खास तौर पर युवाओं की जिम्मेवारी और बढ़ जाती है। जिनको एक बड़ी आबादी अपना आदर्श मानती है। ऐसे में हमारा सार्वजनिक आचरण बहुत महत्व रखता है। 


चिराग ने कहा कि आपकी खामोशी ऐसे लोगों को मौन समर्थन दे रहा है, उन असामाजिक तत्वों के लिए जो आपके सामने ही गालियां दे रहे थे और आप उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए यह कहते हैं कि मैंने सुना नहीं। और तो और, कहते हैं कि छोटी बातों तो तूल नहीं देना चाहिए। जिसे तेजस्वी छोटी बात कह रहे हैं, उसपर हमारा खून खौलता है। मैं ही नही हर उस बेटा-बेटी का खून खौलना चाहिए जिसकी मां को इस तरह से गाली दी जाए। एक असमाजिक तत्व की इतनी हिम्मत की वह तेजस्वी यादव के सामने चिराग पासवान को गाली देता है और वह कुछ नहीं बोलते। 


वहीं, पहले चरण के चुनाव में बिहार की चार सीटों पर हो रही वोटिंग को लेकर चिराग ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में बिहार की चारों सीटों से जो जानकारी आ रही है, उसमें एक बात स्पष्ट है कि लड़ाई हर जगह जीत के अंतर की है। कौन कितने मार्जिन से सीट निकालता है। मैं एनडीए का सहयोगी हूं। सिर्फ इसलिए नहीं, बल्कि चारों सीटों की हमलोग मॉनेटरिंग कर रहे हैं। चारों सीटों पर एनडीए की जीत हो रही है और कमोवेश यही माहौल देशभर का है। लेकिन बिहार की चारों सीटे दावे के साथ हमलोग जीत रहे हैं।


चिराग ने कहा कि इन चारों सीटों से जो माहौल तैयार होगा, वह अगले सभी चरणों के चुनाव में देखने को मिलेगा। इसका कारण भी है कि पूरी एकजुटता के साथ एनडीए के तमाम घटक दलों ने मिलकर चुनाव प्रचार किया है। एनडीए के तमाम बड़े नेताओं के साथ साथ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सभाएं की हैं। लेकिन इंडी एलायंस में ऐसा देखने को नहीं मिला। कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता चुनाव प्रचार के लिए बिहार नहीं आया।


उन्होंने कहा कि पहले चरण का चुनाव हो गया लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अबतक बिहार आने का मौका नहीं मिला। वामदलों के कोई बड़े नेता भी बिहार में चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए। पहले चरण को लेकर इंडी एलायंस के नेताओं में वह गंभीरता नहीं दिखी जो दिखनी चाहिए थी। वहीं जिस तरह से चुनाव में ये लोग दबंगई दिखा रहे हैं, इसका पूरा का पूरा नुकसान बिहार की सभी सीटों पर इन लोगों को होगा।


तेजस्वी द्वारा यह दावा करने पर कि इस बार चौंकाने वाले नतीजे आएंगे, इसपर चिराग ने कहा कि बिल्कुल चौंकाने वाले ही नतीजे आएंगे। क्योंकि पिछली बार इनके गठबंधन ने एक सीट जीत ली थी लेकिन इसबार वह सीट भी ये लोग हारेंगे, इसलिए इनका चौंकना स्वभाविक है।