ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

राष्ट्रपति चुनाव: पीएम मोदी की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

DESK: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहां एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दी है. इस दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्र

राष्ट्रपति चुनाव: पीएम मोदी की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहां एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दी है. इस दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रह्लाद जोशी, अश्विनी चौबे समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहें. बता दें कि द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के बेहद पिछड़े इलाके से आती हैं और वो आदिवासी समाज से संबंध रखती है.


द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि सारे भारत के लोग और खासकर आदिवासी, जनजाति समाज के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं की एक आदिवासी, जनजाति महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. आज़ादी के लंबे कालखंड के बाद ऐसा अभूतपूर्व फैसला हुआ है. यह ऐतिहासिक निर्णय हुआ है.  


वहीं, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जो आदिवासी क्षेत्र से आती हैं. मुझे लगता है कि पहली बार इस प्रकार के लोगों का चयन हुआ है. भारत की राजनीति में एक राष्ट्रपति के रूप में ये बहुत बड़ी बात होगी. सभी लोग मिलकर इनका समर्थन करेंगे. 

टैग्स