ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग, द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में टूटे विपक्षी विधायक

DESK : देश के 16 वें राष्ट्रपति के लिए आज सोमवार को वोट डाले गये. शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. वहीं, इस दौरान कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग देखने को मिली. यूपी, गुजरात, ओडिशा स

राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग, द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में टूटे विपक्षी विधायक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : देश के 16 वें राष्ट्रपति के लिए आज सोमवार को वोट डाले गये. शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. वहीं, इस दौरान कई राज्यों में क्रॉस वोटिंग देखने को मिली. यूपी, गुजरात, ओडिशा से लेकर असम तक के विधयाकों ने क्रॉस वोटिंग किया. यूपी के बरेली से सपा विधायक शहजील इस्लाम ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया. वहीं, गुजरात में एनसीपी और ओडिशा-असम में कांग्रेस के विधायक ने क्रॉस वोटिंग का दावा किया.


बरेली से समाजवादी पार्टी के विधायक के क्रॉस वोटिंग की खबरें हैं. शहजील इस्लाम के एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट करने की खबरें हैं. शहजील इस्लाम ने योगी पर बयान दिया था उसके बाद लगातार प्रशासन की ओर से उनके ठिकानों पर एक्शन हुआ था. शहजील इस्लाम के पेट्रोल पंप पर बुलडोजर भी प्रशासन ने चलवाया था. वहीं, ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने कहा ने क्रॉस वोटिंग करने का दावा किया है. उन्होंने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट किया. उन्होंने कहा कि यह मेरा निजी फैसला है. मैंने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी, जिसने मुझे अपनी मिट्टी के लिए कुछ करने के लिए कहा. इसलिए मैंने द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया. 


AIUDF के विधायक करिमुद्दीन बारभुइया ने भी दावा किया है कि असम में कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. करिमुद्दीन के मुताबिक,  कांग्रेस ने रविवार को वोटिंग बुलाई थी. इसमें सिर्फ 2-3 विधायक पहुंचे थे. इससे साफ होता है कि कांग्रेस के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है. इसके अलवा गुजरात से एनसीपी विधायक कंधल जडेजा के भी क्रॉस वोटिंग का दावा किया जा रहा है. जडेजा ने भी पार्टी लाइन के खिलाफ जाते हुए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट‍ डाला है.

टैग्स