ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के नए PM, 5वीं बार संभालेंगे प्रधानमंत्री का पद

DESK: श्रीलंका के बिगड़ते हालात के बीच रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए PM होंगे। वे 5वीं बार प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। रानिल विक्रमसिंघे यूनाइटेड नेशनल पार्टी यानि UNP के

रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के नए PM, 5वीं बार संभालेंगे प्रधानमंत्री का पद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: श्रीलंका के बिगड़ते हालात के बीच रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के नए PM होंगे। वे 5वीं बार प्रधानमंत्री का पद संभालेंगे। रानिल विक्रमसिंघे यूनाइटेड नेशनल पार्टी यानि UNP के नेता हैं। आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री होंगे। वे आज शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 


रानिल विक्रमसिंघे 1994 से यूनाइटेड नेशनल पार्टी के प्रमुख रहे हैं। रानिल विक्रमसिंघे अब तक 4 बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अब वे पांचवी बार फिर से श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की आज शपथ लेंगे। 73 साल के रानिल ने वकालत की पढ़ाई की है। 70 के दशक में रानिल ने राजनीति में कदम रखा और पहली बार 1977 में सांसद चुने गए थे। 


1993 में रानिल विक्रमसिंघे पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। इसे पूर्व वे उप विदेश मंत्री, युवा और रोजगार मंत्री सहित कई और मंत्रालय संभाल चुके हैं। वे संसद में दो बार विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। चार बार देश के प्रधानमंत्री रहे विक्रमसिंघे को 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने पद से निष्कासित कर दिया था। हालांकि, दो महीने बाद ही उन्हें फिर से प्रधानमंत्री बना दिया गया था।  

टैग्स