ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

रामनवमी में बड़ा हादसा : मंदिर में छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

DESK : पूरा देश आज रामनवमी का पर्व मनाने में जुटा हुआ है। सभी मंदिर में सुबह से ही भगवान की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ जमा हो रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला इंदौर से निकल कर

रामनवमी में बड़ा हादसा : मंदिर में छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : पूरा देश आज रामनवमी का पर्व मनाने में जुटा हुआ है। सभी मंदिर में सुबह से ही भगवान की पूजा के लिए भक्तों की भीड़ जमा हो रही है। इस बीच अब एक ताजा मामला इंदौर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया। यहां स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए।  बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर में पुरातन बावड़ी की छत पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी और छत ज्यादा लोगों का बोझ नहीं सहन कर सकी। 


मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में रामनवमी के मौके पर भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए आए थे। उसी दौरान बावड़ी के ऊपर की छत अचानक ढह गई और लगभग 25 लोग बावड़ी में गिर गए।  फिलहाल, घायल हुए लोगों को बचाने का काम जारी है। निगम अफसरों के मुताबिक, बावड़ी 40 फीट गहरी है, उस पर लोहे की जाली थी। इसकी चौड़ाई एक कमरे के बराबर है। लोहे की जाली पर स्लैब डालकर इसका निर्माण किया गया था। हवन के दौरान बावड़ी की छत पर ज्यादा लोगों के होने से जाली टूट गई और हादसा हो गया।


वहीं, इस पूरे हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर अधिकारियों से जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम की जेसीबी अंदर पहुंची है। एक दीवार को तोड़ा गया है।  लोगों को निकालने में दीवार की वजह से दिक्कत आ रही थी। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बावड़ी से अब तक 8 लोगो को रेस्क्यू कर लिया गया है। बावड़ी में 13 लोग और सुरक्षित है, जिन्हें निकाला जा रहा है।