ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

रामनवमी के दिन बड़ा हादसा: मंदिर की छत धंसने से 13 लोगों की मौत, PM मोदी ने दुख जताया

DESK: रामनवमी के मौके पर इंदौर पर बड़ा हादसा हुआ। बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की छत हवन के दौरान धंस गयी और कई लोग 40 फीट गहरे कुएं में गिर गये। इस घटना में 13 श्रद्धालुओं क

रामनवमी के दिन बड़ा हादसा: मंदिर की छत धंसने से 13 लोगों की मौत, PM मोदी ने दुख जताया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: रामनवमी के मौके पर इंदौर पर बड़ा हादसा हुआ। बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की छत हवन के दौरान धंस गयी और कई लोग 40 फीट गहरे कुएं में गिर गये। इस घटना में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी। इस दौरान मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर 19 लोगों को कुएं से बाहर निकाला। 


कुएं में फंसे लोगों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया और सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि अभी भी कुछ लोग कुएं में डूबे हुए हैं जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है कि मंदिर के छत का एक हिस्सा एक पुराने कुएं के ऊपर बना हुआ था। 


कुएं में पांच फीट पानी जमा है जिसे पंप के माध्यम से बाहर निकाला जा रहा है। मंदिर परिसर में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।  प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बावड़ी की छत पर कई लोग बैठे थे। वजन की वजह से छत टूटकर गिर गया और उस पर बैठे लोग भी मलबे के साथ कुएं में गिर गये। 


हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा दिये जाने की घोषणा की है। वही जो लोग घायल हुए है उनका इलाज फ्री में करने का ऐलान किया गया है। घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।  

टैग्स