ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल मुद्दे पर बुलाई बैठक, तीनों सेना के प्रमुख रहेंगे मौजूद

DELHI: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, CDS लेफ्टिन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल मुद्दे पर बुलाई बैठक, तीनों सेना के प्रमुख रहेंगे मौजूद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, CDS लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के सेना प्रमुखों समेत संबंधित विभागों के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस घटना की विस्तृत जानकारी लेंगे। माना ये भी जा रहा है कि आज संसद में रक्षा मंत्री घटना पर बयान‌ भी दे सकते हैं।


बता दें कि बीते 9 दिसंबर को भारतीय सैनिकों ने चीन की साजिश को नाकाम कर दिया था। अरुणाचल प्रदेश के तवांग के यांगत्से इलाके में दोनों देशों की सेना के बीच जमकर झड़प हुई थी। भारतीय सेना की पोस्ट को हटवाने के लिए पहुंचे चीनी सैनिकों के मंसूबों पर पानी फेर दिया था। इस झड़प में दोनों सेनाओं के सैनिक घायल हो गए थे।


एक सोची समझी साजिश के तहत चीन के 300 सैनिकों यांगत्से इलाके में भारतीय पोस्ट को हटाने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच झड़प हुई थी। भारतीय जवानों को भारी पड़ता देख चीनी सैनिक पीछे हट गए थे। चीन सैनिक भारतीय पोस्ट पर हमले की 15 दिन से तैयारी कर रहे थे। आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, वायुसेना चीफ एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नेवी चीफ एडमिरल आर हरि कुमार, विदेश सचिव और डिफेंस सचिव शामिल होंगे।