ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

विवेका पहलवान के घर पुलिस ने की दिखावे की कार्रवाई, कुछ भी नहीं लगा हाथ, पुलिस के पहुंचने से पहले गुर्गे चंदन और विक्की हुए फरार

PATNA: बड़ी खबर बाढ़ से है जहां विवेका पहलवान के घर पुलिस ने छापा मारा है. पुलिस ने विवेका पहलवान के गुर्गे विक्की और चंदन के घर भी छापेमारी की है. हालांकि पुलिस की छापेमारी के पहले ह

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: बड़ी खबर बाढ़ से है जहां विवेका पहलवान के घर पुलिस ने छापा मारा है. पुलिस ने विवेका पहलवान के गुर्गे विक्की और चंदन के घर भी छापेमारी की है. हालांकि पुलिस की छापेमारी के पहले ही विवेका के गुर्गे चंदन और विक्की मौके से फरार हो गए. https://youtu.be/foq3IUI0r18 बता दें कि कुछ दिन पहले विवेका पहलवान के घर उनके गुर्गे खुलेआम एके 47 लहाराते नजर आए थे. मीडिया में खबरों के दिखाए जाने के बाद विवेका पहलवान ने इसे खिलौना बताया था. इसके बाद फर्स्ट बिहार झारखंड ने एक और वीडियो दिखाया था जिसमें विवेका पहलवान के दो गुर्गे एके 47 लहराते दिखाई दे रहे थे. उस वीडियो में विवेका पहलवान के दोनों गुर्गे आपस में बातचीत करते साफ दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने बाढ़ थानाध्यक्ष को मामले की जांच किए जाने का निर्देश दिया था. लेकिन इस निर्देश के इतने दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. पुलिस की इस मामले में हुई किरकिरी के बाद आखिरकार उसने महज आईवॉश के लिए विवेका पहलवान के घर छापा मारा है. अपना दामन बचाने के मकसद से हुई इस कार्रवाई में पुलिस को कुछ भी हासिल नहीं हुआ है. अनंत समर्थक भी पुलिस पर अनंत सिंह के विरोधियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं. पिछले दिनों ही अनंत के समर्थक बंटू शर्मा ने खुलेआम पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा था कि पुलिस अनंत  सिंह के विरोधियों को बचाने का काम कर रही है और खुलेआम उसके समर्थक एके 47 लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं लेकिन इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.      
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता