ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Rahul Gandhi: कोर्ट से NOC मिलने के बाद राहुल गांधी को मिला नया पासपोर्ट, आज जाएंगे अमेरिका

DESK: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट से NOC मिल गया है. जिसके दो दिन बाद रविवार को नया सामान्य पासपोर्ट मिल गया. अब वह आज यानी सोमवार को अमेरिका रवाना हो

Rahul Gandhi: कोर्ट से NOC मिलने के बाद राहुल गांधी को मिला नया पासपोर्ट, आज जाएंगे अमेरिका
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

DESK: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को कोर्ट से  NOC मिल गया है. जिसके दो दिन बाद रविवार को नया सामान्य पासपोर्ट मिल गया. अब वह आज यानी सोमवार को अमेरिका रवाना होंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने संसद सदस्य के रूप में उन्हें जारी राजनयिक पासपोर्ट जमा करने के बाद सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था.


मालूम हो कि राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की एक कोर्ट द्वारा आपराधिक मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था. इसके पश्चात राहुल ने राजनयिक यात्रा दस्तावेज लौटा दिए थे. राहुल गांधी आज यानी सोमवार शाम अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना होने वाले हैं. जहां उनके अमेरिका के कुछ शहरों में भी कार्यक्रम हैं. और बता दें आगामी 4 जून को वह न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे.


जानकारी के अनुसार पासपोर्ट कार्यालय ने कहा था कि रविवार को पासपोर्ट मिल जाएगा और उन्हें रविवार को दोपहर के समय पासपोर्ट मिल गया. दिल्ली की एक कोर्ट ने राहुल गांधी को 10 साल के बजाय तीन साल के लिए सामान्य पासपोर्ट जारी किए जाने के वास्ते गत शुक्रवार को अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी किया था.