ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा बेटी की हत्या की सुपारी देने के मामले में गिरफ्तार, पटना में पकड़े गए शूटर्स ने किया खुलासा

PATNA : अपनी बेटी के अंतरजातीय विवाह करने से नाराज पूर्व विधायक ने उसकी हत्या की सुपारी अपराधियों को दे डाली। यह खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने हत्या की सुपारी लेने वाले

पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा बेटी की हत्या की सुपारी देने के मामले में गिरफ्तार, पटना में पकड़े गए शूटर्स ने किया खुलासा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : अपनी बेटी के अंतरजातीय विवाह करने से नाराज पूर्व विधायक ने उसकी हत्या की सुपारी अपराधियों को दे डाली। यह खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने हत्या की सुपारी लेने वाले अपराधियों को दबोचने के बाद पूर्व विधायक को भी अरेस्ट कर लिया है। मामला मढ़ौरा के पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा और उनकी बेटी से जुड़ा हुआ है। सुरेंद्र शर्मा अपनी बेटी से इस बात को लेकर नाराज थे कि उसने उनकी मर्जी के खिलाफ जाते हुए अंतरजातीय विवाह किया था। सुरेंद्र शर्मा की बेटी पटना के बोरिंग रोड जैसे पॉश इलाके में अपना कारोबार चलाती है।


बेटी के फैसले से नाराज पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा ने अपनी ही बेटी की हत्या की सुपारी अपराधियों को दे दी। इस बात का खुलासा तब हुआ जब पटना पुलिस ने जहानाबाद और पटना से जुड़े हत्या के एक मामले में कुछ अपराधियों को दबोचा। जब इनसे पूछताछ की गई तो यह खुलासा हुआ कि पूर्व विधायक की बेटी की हत्या करने के लिए भी इन्होंने सुपारी ले रखी थी।


आपको बता दें कि पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा एक आपराधिक मामले में पहले ही जेल के अंदर सजा काट चुके हैं। पिछले दिनों वह रिहा होकर बाहर आए तो अपनी बेटी के प्रेम संबंध और उसके अंतरजातीय विवाह किए जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व विधायक नाराज थे और पटना पुलिस ने जो जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है उसके मुताबिक उन्होंने अपनी ही बेटी की सुपारी अपराधियों को दे दी।


बेटी के अंतरजातीय विवाह करने से पूर्व एमएलए सुरेंद्र शर्मा इतने काफी खफा थे कि उन्होंने बेटी की हत्या की सुपारी दे दी थी। पूर्व विधायक ने पांडव गिरोह के छोटे सरकार को बेटी की हत्या के लिए 20 लाख रुपए की सुपारी दी थी। इसी मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा को पटना से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पांडव गिरोह के छोटे सरकार को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने हत्या की सुपारी ली थी। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है।

टैग्स