ब्रेकिंग
पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टपुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

पूर्व मुखिया चढ़ गई विजिलेंस के हत्थे, सरकारी योजनाओं में गबन का आरोप

PATNA: समस्तीपुर के सिवैसिंगपुर पंचायत की पूर्व मुखिया उर्मिला देवी को निगरानी पटना की टीम ने उनके घर से गिरफ्तार किया है। मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं में गबन किए जान

पूर्व मुखिया चढ़ गई विजिलेंस के हत्थे, सरकारी योजनाओं में गबन का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: समस्तीपुर के सिवैसिंगपुर पंचायत की पूर्व मुखिया उर्मिला देवी को निगरानी पटना की टीम ने उनके घर से  गिरफ्तार किया है। मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं में गबन किए जाने की बात सामने आने के बाद विजिलेंस ने पूर्व मुखिया को गुरुवार को सवेरे-सवेरे घर से दबोचा। 


दरअसल इसी पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज तिवारी सोमवार को पटना में लगने वाले मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे थे और सीएम नीतीश से शिकायत की थी। मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया था कि सिवैसिंगपुर पंचायत में सरकारी योजनाओं में लूट-खसोट की गयी है। 


मनोज तिवारी की शिकायत की जांच का जिम्मा मुख्यमंत्री ने निगरानी विभाग को सौंपा। सरकारी राशि गबन की बात सामने आने के बाद निगरानी ने केस दर्ज किया। जिसमें तत्कालीन मुखिया उर्मिला देवी सहित कई लोगों को आरोपित बनाया गया। गुरुवार की सुबह उर्मिला देवी को गिरफ्तार कर निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर गयी है। 13 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी से जनप्रतिनिधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।  

टैग्स