Hindi News / news / डूबने से भाई और बहन की मौत, एक दूसरे को बचाने में गई...

डूबने से भाई और बहन की मौत, एक दूसरे को बचाने में गई जान

1st Bihar Published by: tahsin Updated Jul 30, 2020, 4:46:36 PM

डूबने से भाई और बहन की मौत, एक दूसरे को बचाने में गई जान

- फ़ोटो

PURNIYA: भाई और बहन शौच के लिए घर के बाहर गए थे. इस दौरान नाले में दोनों गिर गए. जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई. यह घटना पूर्णिया के कस्बा की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि संझैली पंचायत के कदवा गांव स्थित वार्ड 3 में दो सगे भाई और बहन की मौत हो गयी. मृतक रहीम तीन साल तो फरहाना 7 साल की थी.

बताया जा रहा है कि बारिश के कारण नाले में अधिक पानी था. दोनों नाले के किनारे ही शौच के लिए गए. इस दौरान दोनों गिर गए. अधिक पानी के कारण डूब गए. जब लोगों ने देखा तो दोनों को नाला से बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.