ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....मुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....

पुणे के यरवदा में दर्दनाक हादसा, मॉल का स्लैब गिरने से बिहार के 5 मजदूरों की मौत, पीएम ने जताया शोक

DESK : महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन मॉल के लोहे का स्लैब गिरने से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5 से ज्यादा युवक

पुणे के यरवदा में दर्दनाक हादसा, मॉल का स्लैब गिरने से बिहार के 5 मजदूरों की मौत, पीएम ने जताया शोक
First Bihar
2 मिनट

DESK : महाराष्ट्र के पुणे में शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन मॉल के लोहे का स्लैब गिरने से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 5 से ज्यादा युवक इसमें गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे हैं. हादसे में मारे गए सभी मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं. जो एक मॉल के निमार्ण में काम कर रहे थे. 


बताया जा रहा कि इमारत में देर रात तक काम चल रहा था, तभी अचानक इसके बेसमेंट में लोहे का भारी भरकम स्लैब ढह गया. हादसे की जानकारी म‍िलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत काम बचाव शुरू किया गया. मलबे में दबे बाकी के लोगों को निकाल लिया गया. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है.


पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं. उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है. 5 मृतकों के नाम- सहिल मोहम्मद, मोहम्मद समीर, मोविद आलम, मज़रूम हुसैन, तकाजी आलम है.


इधर बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने ट्वीट कर इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा है कि पुणे में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरने से कई मजदूरों के निधन की खबर सुनकर मर्माहत हूं. दु:ख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति, उनके परिजनों को संबल प्रदान करने और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना है.


पुणे के यरवदा में दर्दनाक हादसा, मॉल का स्लैब गिरने से बिहार के 5 मजदूरों की मौत, पीएम ने जताया शोक