ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नया संसद भवन, ‘सेंगोल’ के सामने हुए दंडवत

DELHI: भारी विरोध के बीच आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया संसद भवन देश को समर्पित कर दिया। नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने इसका निर्माण करने वाले श्रमिकों

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नया संसद भवन, ‘सेंगोल’ के सामने हुए दंडवत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: भारी विरोध के बीच आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया संसद भवन देश को समर्पित कर दिया। नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने इसका निर्माण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 'सेंगोल' को दंडवत प्रणाम किया और उसे लोकसभा स्पीकर की कुर्सी के पास राजदंड 'सेंगोल' की स्थापना की।


‘सेंगोल' की स्थापना के बाद पीएम मोदी ने तमिलनाडु से आए संतों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद नए संसद भवन का उद्घाटन समारोह वैदिक रीति-रिवाजों के साथ शुरू हुआ। पूजा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे।नए संसद भवन में इसकी स्थापना से पहले पीएम मोदी को आदिनम (हिंदू मठों के प्रमुख) द्वारा ऐतिहासिक 'सेंगोल' सौंपा गया था।


नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, “जैसे ही भारत की संसद के नए भवन का उद्घाटन हुआ है, हमारे दिल और दिमाग गर्व और आशा से भर गए हैं। यह प्रतिष्ठित इमारत सशक्तिकरण, सपनों को जगाने और उन्हें हकीकत में बदलने का उद्गम स्थल बने। यह हमारे महान राष्ट्र को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाए”।


बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देशभर से सियासत गर्म है। कांग्रेस, जेडीयू, आरजेडी समेत देशभर के 21 राजनीतिक दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है और इससे दूरी बना ली है। विपक्षी दलों की मांग थी की नए संसद भवन का उद्घाटन पीएम मोदी से कराने के बदले देश की राष्ट्रपति से कराना चाहिए था। विपक्षी दलों ने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया है हालांकि भारी विरोध के बीच पीएम मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है।


प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया नया संसद भवन, ‘सेंगोल’ के सामने हुए दंडवत