ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

मौत को गले लगाने से पहले सुसाइड की पूछी थी सजा, सिपाही ने पढ़ा ट्वीट और बचा ली जान

MUMBAI: सोशल नेटवर्किंग साइट कुछ मायनों में बुरा है तो कुछ मायनों में मददगार. इस बार सोशल साइट ने एक युवक की जान बचा ली है. मुंबई पुलिस के एक सिपाही की सूझबूझ से युवक सुसाइड क

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

MUMBAI: सोशल नेटवर्किंग साइट कुछ मायनों में बुरा है तो कुछ मायनों में मददगार. इस बार सोशल साइट ने एक युवक की जान बचा ली है. मुंबई पुलिस के एक सिपाही की सूझबूझ से युवक सुसाइड करने से बच गया. सिपाही ने डिप्रेशन से जूझ रहे एक 25 साल के नौजवान की जान बचा ली. घटना मुंबई की है.


मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया विंग में कार्यरत पुलिस कॉन्स्टेबल समीर साल्वे को ट्विटर पर एक पोस्ट दिखाई दी. उस पोस्ट को पढ़ते ही समीर के होश उड़ गये. पोस्ट में लिखा था कि 'अगर मैं सुसाइड करता हूं, तो इस अपराध की क्या सजा होगी.' नीलेश बेडेकर नाम के एक युवक ने ट्विटर पर इसे पोस्ट किया था. ट्वीट पढ़ते ही समीर तुरंत एक्शन में आए और इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी.


पुलिस ने तुरंत नीलेश बेडेकर का ट्विटर अकाउंट चेक किया और उसके जरिए नीलेश का मोबाइल नंबर खोज निकाला. मोबाइल नंबर से पुलिस ने नीलेश का लोकेशन ट्रेस किया और गोरेगांव स्थित उसके घर पहुंच गये. पुलिस की एक टीम नीलेश को कॉल कर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करती रही और दूसरी टीम उसके घर रवाना हो गई. वनराई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी महेश निवतकर टीम को लीड कर रहे थे. युवक के घर पहुंचकर पुलिस उसे थाने ले आई. पुलिस ने नीलेश को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा साथ ही उसकी स्पेशल काउंसलिंग भी कराई. पुलिस की पहल रंग लाई और काउंसलिंग के बाद उसने सुसाइड करने का ख्याल मन से निकाल दिया.