ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

प्रेम-प्रसंग को लेकर आपस में भिड़ गये लड़का और लड़की वाले, जमकर की तोड़फोड़ और मारपीट

कोचिंग संचालक के भाई रवि कुमार ने बताया की मनीष गांव मे कोचिंग चलाता है। दूसरी जाति की लड़की मेरे भाई को बात करने के लिए हमेशा दबाब बनाता था, जब भाई मना करता था तो लड़की अपने हाथ का नस काट लेती थी, जिसके डर से भाई उस लड़की से बात करता था।

bihar
दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर जिले के कजरैली थाना क्षेत्र के बेलसीरा गाँव मे प्रेम-प्रसंग मामले को लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़का पक्ष के गाँव में घुसकर जमकर उत्पात मचाया और गांव के दो दर्जनों से ज्यादा लोगों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने हरिजन टोला मे घुसकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गो के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ किया।


घटना की सूचना मिलने के बाद जबतक डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तबतक सभी आरोपी फरार हो गया। वही पीड़ित पक्ष की ओर से कजरैली थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार हरिजन टोला के एक निजी कोचिंग संचालक मनीष कुमार पर लड़की से फोन पर बातचीत की भनक लड़की के परिजनों को लग गई। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने हरिजन टोला मे घुसकर मारपीट की। अचानक हमला से अफरा-तफरी मच गई। 


कोचिंग संचालक के भाई रवि कुमार ने बताया की हम लोग सभी घर में खाना खाकर बैठे हुए थे। अचानक कुछ लोग आये और बोला तुम उसी का भाई हो, कहते हुए हमला कर दिया, जिसके बाद हम भाभी और बच्चों लोगों को किसी तरह छत पर लेकर भागे। साथ ही उन्होंने बताया की उसका भाई मनीष गाँव मे कोचिंग चलाता है। इसी दौरान एक अंतरजातीय लड़की मेरे भाई को बात करने के लिए हमेशा दबाब देता था, जब भाई मना करता था तो लड़की अपना हाँथ का नस काट लेती थी, जिसके डर से भाई उस लड़की से बात करते थे। 


रास्ते में जो लोग मिले सभी को पीटा। हरिजन टोला के निवासी राजेश दास ने बताया की मेरे घर पर तिलकोत्सव को लेकर गेस्ट आये हुए थे, हम सभी लोग घर के पास आये मेहमानबाजी में लगे हुए थे, अचानक हमले वार आये  और हमलोग के साथ मेहमान घर की महिलाओं पुरुष सबके साथ मारपीट करने लगे, सभी के पास हथियार, लाठी डंडे चाकू था। वही मामले को लेकर कजरैली थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया की लड़की से बातचीत करने को लेकर एक पक्ष दूसरे पक्ष के गाँव मे घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम देने की लिखित शिकायत मिली है, मामले की जाँच कर कानूनी कारवाई की जाएगी।


भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट