1st Bihar Published by: Updated Apr 08, 2020, 7:25:24 AM
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना संकट में हजार मुसीबतों के बीच पटना के पीएमसीएच से एक अच्छी खबर सामने आई है। पटना के पीएमसीएच में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह अच्छी खबर है। पीएमसीएच परिसर में चलने वाले कैंटीन में अब मरीजों और उनके परिजनों को केवल 10 रुपए में खाना मिलेगा।
अस्पताल परिसर में चलने वाले भामाशाह भोजन भंडार में 10 रुपये देकर लोग खाना खा सकेंगे। भंडार के संचालक विजय कुमार के मुताबिक कोरोना महामारी को देखते हुए पीएमसीएच कैंटीन की तरफ से 5 रुपये की कटौती की गई है। मरीज और उनके परिजन अब 10 रुपये में चावल दाल सब्जी अचार या पांच रोटी के साथ दाल सब्जी भुजिया खा पाएंगे। कोरोना से पीड़ित मरीजों के लिए भोजन की व्यवस्था फ्री होगी।
इसके पहले भी पीएमसीएच से एक अच्छी खबर आई थी। कोरोना वायरस का टेस्ट पीएमसीएच में शुरू किया जा चुका है और लगातार उसकी रिपोर्ट भी सामने आ रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...