ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

PM मोदी की मां हीराबा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली। हीरा बा को मंग

PM मोदी की मां हीराबा का 100 साल की उम्र में निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीरा बा ने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली। हीरा बा को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट कर मां हीरा बा को श्रद्धांजलि दी।


अपनी मां के निधन पर पीएम मोदी ने ट्विट कर लिखा कि,'शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है'।


बता दें कि, पीएम मोदी की मां हीराबेन को बुधवार के दिन अचानक से तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनको अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से इनका इलाज चल रहा था। अब आज सुबह हीराबेन का निधन हो गया।


गौरतलब हो कि, हीराबेन ने इसी साल जून के महीने में अपना 100 वां जन्मदिन मनाया है। इसके साथ पीएम मोदी अस्पताल में मिलने से पहले इसी महीने गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान अपनी मां से गांधीनगर में मिले थे। मोदी अपनी मां से 18 जून को उनके 100वें जन्मदिन पर मिले थे। हीराबा ने बीते 18 जून को 100 साल पूरे किए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब 11 और 12 मार्च को दो दिनों के गुजरात दौरे पर थे तो 11 मार्च को रात नौ बजे मां हीराबा से मिलने गांधीनगर पहुंचे थे, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया था। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके साथ खिचड़ी खाई थी।