Hindi News / news / जहानाबाद में पत्रकार यूनियन संघ ने अखबार हॉकरों को दी राहत सामग्री

जहानाबाद में पत्रकार यूनियन संघ ने अखबार हॉकरों को दी राहत सामग्री

1st Bihar Published by: AJIT Updated Apr 09, 2020, 10:43:50 AM

जहानाबाद में पत्रकार यूनियन संघ ने अखबार हॉकरों को दी राहत सामग्री

- फ़ोटो

JEHANABAD : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आज जहानाबाद स्टेशन के पास लगभग 100  अखबार के हॉकरों के बीच में उनके जरूरत के अनुसार सामानों का वितरण जिले के पत्रकारों के द्वारा किया गया. 

मास्क, गलब्स, साबुन, सेनेटाइजर, गमछा और घर के राशन सभी को दिया गया. जिले के सभी प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लोग इसमें शामिल रहे. पूरे देश मे लॉकडाउन के बजह से हॉकरों के सुरक्षा और घरों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला पत्रकार यूनियन संघ के लोगो के ने यह निर्णय लिया. 

 जिले के पत्रकार संतोष श्रीवास्तव , मदन शर्मा का इसमें मुख्य रूप  से सहयोग रहा. इसके साथ ही साथ राजकुमार शर्मा, मृत्युंजय , अनिल कुमार,  अजीत कुमार और पंकज ने भी अपनी तरफ से सहयोग दिया.