ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

पटरी पर नहीं अब पानी में दौड़ेंगी मेट्रो, देश को पहले वाटर मेट्रो की मिलेगी सौगात

DESK: दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में मेट्रो ट्रेन को पटरी पर चलते आपने देखा होगा। लेकिन आज हम ऐसे मेट्रो की बात करने जा रहे हैं जो पटरी पर नहीं बल्कि पानी पर दौड़ेंग

पटरी पर नहीं अब पानी में दौड़ेंगी मेट्रो, देश को पहले वाटर मेट्रो की मिलेगी सौगात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में मेट्रो ट्रेन को पटरी पर चलते आपने देखा होगा। लेकिन आज हम ऐसे मेट्रो की बात करने जा रहे हैं जो पटरी पर नहीं बल्कि पानी पर दौड़ेंगी। यह सुनने में थोड़ा अजब जरूर लगेगा लेकिन यह बात सही है। 


देश की पहली वाटर मेट्रो की शुरुआत होने वाली है। 25 अप्रैल दिन मंगलवार को इसके उद्घाटन कि तिथि निर्धारित की गयी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के कोच्चि शहर को वाटर मेट्रों की सौगात देंगे। इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 


वाटर मेट्रो को लेकर कोच्चि में 14 टर्मिनल भी बनाए गये हैं। जहां से मेट्रो पानी में दौड़ेंगी। यह बिलकुल अलग अनुभव होगा। केरल के लोगों को 25 अप्रैल का इंतजार हैं जिस दिन देश के प्रधानमंत्री इस वाटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इस वाटर मेट्रो की खासियत यह है कि इसके लिए रेलवे ट्रैक की जरूरत नहीं है यह पानी में ही दौंड़ेगी। 


पहले वाटर मेट्रो की चर्चा लोग करते थे लेकिन अब यह उनके सामने आने वाला है। जिस पर सफर करने के लिए लोग तैयार हैं। बस 25 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं जिस दिन इसका उद्घाटन पीएम मोदी के हाथों किया जाएगा।