ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

गुस्से में पत्नी ने की पति की हत्या, लॉकडाउन में दोनों का झगड़ा हो गया था

SASARAM : लॉकडाउन के बीच एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल बिहार के सासाराम में एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उता

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : लॉकडाउन के बीच एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल बिहार के सासाराम में एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात की खबर सामने आने के बाद लोग हैरान हो गए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


यह सनसनीखेज वारदात रोहतास जिले के सासाराम की है. जहां दिनारा थाना इलाके के जमरोढ गांव में एक पत्नी ने अपने ही पति की जान ले ली. मिली जानकारी के मुताबिक मामूली सी बात को घर में विवाद हुआ था. इस दौरान पति-पत्नी आपस में झगड़ गए. पत्नी ने गुस्से में कुदाल से पति के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. कुदाल से हमले के बाद पति ललहूलूहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया.


मृतक व्यक्ति की पहचान राजेश पासवान के रूप में की गई है. इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी पत्नी  धर्मशिला देवी को अरेस्ट कर लिया है. दिनारा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर पत्नी से पूछताछ चल रही है. पुलिस टीम इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता