ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

नशे में धुत्त होकर थाना चला रहा था पाटलिपुत्रा थाने का मुंशी, सिटी एसपी को खुद जाकर करना पड़ा गिरफ्तार

PATNA: शराबबंदी के लिए रोज कसमें खा रही सरकार की नाक के नीचे पटना में थाने का मुंशी शराब के नशे में धुत्त होकर थाना चला रहा था. नशे में धुत्त मुंशी की हरकतों पर थानेदार से लेकर थाने क

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: शराबबंदी के लिए रोज कसमें खा रही सरकार की नाक के नीचे पटना में थाने का मुंशी शराब के नशे में धुत्त होकर थाना चला रहा था. नशे में धुत्त मुंशी की हरकतों पर थानेदार से लेकर थाने के दूसरे पुलिसकर्मी खामोश बैठे रहे. बाद में सिटी एसपी को खुद जाकर मुंशी को गिरफ्तार करना पड़ा. पटना के पाटलिपुत्रा थाना का मामला वाकया राजधानी के पॉश पाटलिपुत्रा थाना का है. थाने का मुंशी नशे में धुत्त होकर थाना चला रहा था, थाने में पहुंच रहे फरियादियों को मुंशी की हरकतें नागवार गुजर रही थी. लेकिन वहां मौजूद थानेदार से लेकर दूसरे पुलिसकर्मी निश्चिंत होकर बैठे थे. इस बीच एक फरियादी वहां एफ आई आर दर्ज करान पहुंचा लेकिन मुंशी ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी. परेशान फरियादी ने पुलिस के आलाधिकारियों को मुंशी की हरकतों की खबर दी. मुंशी को गिरफ्तार करने सिटी एसपी को आना पड़ा आलाधिकारियों तक खबर पहुंचने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मची. इसके बाद एसएसपी ने सिटी एसपी को थाने में जाने का निर्देश दिया. फिर पटना के सिटी एस पी विनय तिवारी पाटलिपुत्रा थाना पहुंचे. उन्होंने मुंशी का हाल देखा तो हैरान रह गये. सिटी एसपी को खुद थानेदार को गिरफ्तार करना पड़ा, गिरफ्तार मुंशी को उसी थाने के हाजत में रखा गया है. राजधानी के पॉश इलाके की रखवाली करने वाले पाटलिपुत्रा थाने के इस हाल ने सरकार की पोल खोल दी है. सरकार ने इसी हफ्ते सारे सरकारीकर्मियों को शराब न पीने की शपथ दिलवायी थी. उसकी कलई तीन-चार दिनों में ही खुल गयी.
रिपोर्टिंग
8

रिपोर्टर

8

FirstBihar संवाददाता