कानून के राज को अपराधियों ने फिर दिखाया अंगूठा, पटना में वकील के मुंशी की हत्या

1st Bihar Published by: Updated Jan 20, 2021, 10:22:05 AM

कानून के राज को अपराधियों ने फिर दिखाया अंगूठा, पटना में वकील के मुंशी की हत्या

- फ़ोटो

 PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है.  एक तरफ कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और पुलिस के अपने दावे हैं तो वहीं दूसरी तरफ से अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त की बड़ी खबर पटना के नौबतपुर से आ रही है जहां एक वकील के मुंशी को गोली मार दी है

वकील के मुंशी को 2 गोलियां लगी हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई है. मृतक वकील का नाम बालेश्वर पाठक था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.