ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

पटना में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक

PATNA: राजधानी पटना के आर. ब्लॉक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। बाइक पर एक युवती भी सवार थी जो इस हाद

पटना में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, युवती की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के आर. ब्लॉक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। बाइक पर एक युवती भी सवार थी जो इस हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गयी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है। 


घटना मंगलवार को उस वक्त हुई जब युवक अपनी यामाहा बाइक को काफी स्पीड में चला रहा था। बाइक की गति तेज होने के कारण अचानक सड़क के डिवाइडर से टकरा गया और अनियंत्रित होकर काफी दूर जा गिरा। सिर में चोट लगने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बाइक पर युवक के साथ एक लड़की भी बैठी थी जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गयी। 


फिलहाल उसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा वही बाइक को जब्त किया। मृतक कौन है और कहा का रहने वाला है यह अब तक पता नहीं चल पाया है। युवती की भी पहचान नहीं हो पायी है। युवक के पॉकेट में रखे मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है। परिजनों के आने के बाद ही मृतक की पहचान हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।