ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

पटना में अपराधी बेलगाम, पुलिस के सामने ही झपट ली 4 किलो चांदी

PATNA : पटना में शातिर अपराधियों का झपट्टामार गैंग लगातार एक्टिव है. अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के वीआईपी इलाके माने जाने वाले हड़ताली मोड़ की है

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में शातिर अपराधियों का झपट्टामार गैंग लगातार एक्टिव है. अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला पटना के वीआईपी इलाके माने जाने वाले हड़ताली मोड़ की है. जहां पुलिस के सामने चांदी की ज्वेलरी से भरे बैग को लेकर अपराधी उड़ गए. 


वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पैदल ही बैग लेकर फरार हो गए. जिस जगह यह वारदात हुई, उस वक्त वहां से कुछ ही दूरी पर पुलिस के कई जवान खड़े थे. हड़ताली मोड़ पर पुलिस चेकपोस्ट भी है. 


बताया जाता है कि गोपालगंज के बैकंठपुर के कारोबारी प्रभुनाथ प्रसाद बाकरगंज से चार किलो चांदी खरीदकर बस से बोरिंग कैनाल रोड आए. यहां से वे पैदल ऑटो पकड़ने के लिए हड़ताली मोड़ जा रहे थे. जैसे ही वे हड़ताली मोड़ पहुंचे अपराधियों ने उनके हाथ से चांदी से भरा बैग झपट लिया और भाग निकले. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है.