ब्रेकिंग
नीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामनीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

पटना में बिजली विभाग के इंजीनियर ने नाबालिग से की हैवानीयत, सगी मौसी ने ही पहुंचाया था आरोपी के पास

PATNA : पटना के दानापुर में नाबालिग के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सगी मौसी ने ही 12 साल की बहन की बेटी को बहाने से घर बुलाकर अपने प्रेमी को सौंप दिया. रेप का आरोप

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के दानापुर में नाबालिग के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां सगी मौसी ने ही 12 साल की बहन की बेटी को बहाने से घर बुलाकर अपने प्रेमी को सौंप दिया. रेप का आरोप बिजली विभाग के एक इंजीनियर पर लगा है. इंजीनियर का नाम राजू बताया जा रहा है और वह पटना में ही कार्यरत है.

खबर के मुताबिक पीड़िता की मौसी का अवैध संबंध इंजीनियर के साथ चल रहा था. 2 नवंबर को दानापुर के तकियापर मुहल्ले में कलयुगी मौसी ने अपनी बहन की नाबालिग बेटी को घर साफ करने के बहाने पहले बुलाया और फिर उसे अपने प्रेमी के हवाले कर दिया. घर जाने के बाद बच्ची ने चार दिनों तक किसी से कुछ नहीं कहा. बुधवार को तबियत खराब होने पर बच्ची ने घरवालों को हकिकत बताई जिसके बाद घरवालों के होश उड़ गए. 


इसके बाद मामला महिला थाने पहुंचा. पीड़िता की मां ने अपनी बहन सीमा और इंजीनियर राजू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. बताया जाता है कि सीमा शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं, लंबे समय से सीमा का अवैध संबंध राजू के साथ चल रहा था. मामला  दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तालाश में जुट गई है.