ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

झांसा देकर युवती का किया यौनशोषण, वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

PATNA : पटना जिले के बाढ़ से एक लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है. बाढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली लड़की ने एक युवक के ऊपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने

झांसा देकर युवती का किया यौनशोषण, वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना जिले के बाढ़ से एक लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है. बाढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली लड़की ने एक युवक के ऊपर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि इंटर पास करने के बाद वह एएनएम की ट्रेनिंग के लिए सदर अस्पताल छपरा चली गई थी. छुट्टी के बाद वह बराबर बाढ़ स्थित अपने घर आया करती थी. इसी बीच एक युवक के साथ उसका प्रेम प्रसंग हो गया. शादी का झांसा देकर युवक ने संबंध बना लिए.


पीड़िता ने पुलिस में जो कम्प्लेन दर्ज कराई है उसके मुताबिक आरोपी युवक भेंटगांव का रहने वाला है. उसके मुताबिक के जब वह मार्च महीने में परीक्षा देने पीड़िता पटना आई तो आरोपी ने उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया. जब उसे यह पता चला कि युवक शादीशुदा है तब उस से दूरी बनाना शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी युवक ने उसे धमकी देना शुरू कर दिया.


पीड़िता के मुताबिक युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था और उसका अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा. पीड़िता ने बताया कि युवक के पास उसके कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है.

टैग्स