ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार के गृह मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान, कहा..लालू की प्रॉपर्टी सीज कर गरीब बच्चों के लिए खोलेंगे स्कूल

बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान किया है कि लालू प्रसाद यादव की सीज की गई संपत्तियों में सरकारी स्कूल खोले जाएंगे। चारा घोटाले से जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई तेज होने की बात भी कही गई।

बिहार
चिड़ियाखाना के पास है बिल्डिंग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब लालू की संपत्ति सीज की जाएगी और उसमें बच्चों के लिए स्कूल खोले जाएंगे। सम्राट चौधरी ने लालू को पंजीकृत अपराधी बताते हुए इस बात की घोषणा कर दी। 


एक निजी चैनेल से बातचीत करते हुए सम्राट चौधरी ने यह बातें कही। उन्होंने 950 करोड़ के चारा घोटाले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी ने लालू की प्रॉपर्टीज को अटैच किया था। जिसमें एक बिल्डिंग भी है जो संजय गांधी जैविक उद्यान के पास है। जो वर्षों से बंद है। उस बिल्डिंग में 20 साल से ताला लगा हुआ है, जिसे आज तक नहीं खोला गया है। अब उसी बिल्डिंग में सरकारी स्कूल खोला जाएगा। इससे पहले पूरे भवन की रंगाई पुताई का काम होगा। यदि इस बिल्डिंग में बच्चों के लिए स्कूल खुला तो लालू यादव को भी अच्छा लगेगा और बिहार की जनता को भी अच्छा लगेगा। 


सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि जिन अपराधियों ने पैसा और प्रॉपर्टी अर्जित की है तो उसे सीज करके स्कूल जरूर उसमें खोलेंगे। लालू यादव की संपत्ति को भी सरकार जब्त करेगी और बच्चों के लिए सरकारी स्कूल स्कूल खोलेगी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पंजीकृत अपराधी हैं। अपराधी चाहे कोई भी हो सबको एक ना एक दिन जेल में ही रहना होगा और अवैध रूप से अर्जित किये गये सपंत्ति को सरकार को सौंपना होगा। सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि वो धमकी नहीं देते हैं बल्कि कार्रवाई करते हैं। जो बहुत जल्द देखने को मिलेगा। 

टैग्स