ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई: पोखरेरा टोल प्लाजा से 11 कार्टन अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के पोखरेरा टोल प्लाजा पर उत्पाद विभाग की टीम ने लग्जरी कार से 11 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। शराब यूपी से छपरा होते हुए मुजफ्फरपुर लाई जा रही थी। गिरफ्तार तस्कर सीतामढ़ी के रहने वाले हैं।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करजा थाना क्षेत्र के पोखरेरा टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से वाहन के मालिक समेत दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।


थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि विभाग को गोपनीय जानकारी मिली थी कि उत्तर प्रदेश से छपरा के रास्ते होते हुए मुजफ्फरपुर आ रही एक सफेद रंग की लग्जरी कार में शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया और पोखरेरा टोल प्लाजा के पास सघन जांच अभियान शुरू किया गया।


चेकिंग के दौरान जब संदिग्ध कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई, तो पुलिस भी हैरान रह गई। तस्करों ने शराब को छिपाने के लिए शातिराना तरीका अपनाया था। शराब की पेटियां कार की सीटों के नीचे और डिक्की में बेहद छुपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने कार से कुल 11 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद की।


मौके से जिन दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, उनकी पहचान सीतामढ़ी जिले के रहने वाले सुमीर कुमार (वाहन मालिक) और शराब कारोबारी सुशांत कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों रिश्ते में चचेरे भाई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार विशेष निगरानी और अभियान चलाए जा रहे हैं। 


यह कार्रवाई इसी का परिणाम है। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों के खिलाफ मद्य निषेध कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस सफल कार्रवाई ने जिले में शराब तस्करी के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।