ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

किशनगंज आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग: 16 छात्राएं बीमार, एक की हालत नाज़ुक

किशनगंज के पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय में 16 छात्राएं फूड पॉइजनिंग से बीमार हो गईं, जिनमें एक की स्थिति गंभीर है। सभी का सदर अस्पताल में इलाज जारी है, प्रशासन जांच में जुटा है।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KISHANGANJ: किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के महेश बथना स्थित पिछड़ा वर्ग कन्या प्लस टू आवासीय उच्च विद्यालय में मंगलवार देर शाम अचानक अफरा–तफरी मच गई, जब हॉस्टल में रह रही दर्जनों छात्राएं खाना खाने के तुरंत बाद बीमार पड़ने लगीं। विद्यालय प्रबंधन ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी छात्राओं को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।


मिली जानकारी के अनुसार कुल 16 छात्राएं बीमार हुई हैं, जिनमें से एक की स्थिति नाज़ुक बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती छात्राओं ने बताया कि उन्होंने रात में हलुआ खाया था, जिसके बाद अचानक उल्टी और बेचैनी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते हॉस्टल में हड़कंप मच गया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर इसे फूड पॉइजनिंग का मामला बताया है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।


हॉस्पिटल पहुंचे विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि घटना कैसे हुई, इसकी उन्हें फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं, अचानक इतनी संख्या में छात्राओं के बीमार होने से विद्यालय प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए किशनगंज एसडीएम भी सदर अस्पताल पहुंचे और गंभीर छात्राओं का हाल-चाल लिया। अस्पताल और विद्यालय दोनों जगह तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। मामले की जांच जारी है।

टैग्स