ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Bihar Crime News: बिहार में बाइक सवार बदमाशों ने बाजार में की ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलीबारी से दहला इलाका; दो गुटों की रंजिश में चली गोलियां

जमुई के मनीयअड्डा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चाय दुकान के पास फायरिंग कर सनसनी फैला दी। घटना दो गुटों की रंजिश से जुड़ी मानी जा रही है। इससे पहले भी गांव में फायरिंग हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत बढ़ गई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई में नगर थाना क्षेत्र के जमुई–लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मनीयअड्डा गांव में शुक्रवार को अपराधियों ने जेल गेट के पास एक चाय दुकान के नजदीक फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अपराधी बाइक से पहुंचे थे और गोली चलाने के बाद फरार हो गए।


शुक्रवार की सुबह चाय दुकानदार सुजीत कुमार सिंह दुकान पर ग्राहकों को चाय पिला रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए तीन युवकों ने, जिनके चेहरे चादर से ढके हुए थे, चलते-चलते एक राउंड फायरिंग की। गोली दुकान के पास लगे पाइप में फंस गई और बड़ी घटना टल गई। दुकानदार ने बताया कि दुकान पर आमतौर पर 8–10 लोग मौजूद रहते हैं, ऐसे में यह फायरिंग गंभीर रूप ले सकती थी।


घटना की सूचना पर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। मौके पर पहुंचे सी. विवेक कुमार यादव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने पुष्टि की कि तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल से आए थे और एक राउंड फायरिंग की गई।


इससे पहले भी 23 नवंबर को मनीयअड्डा गांव में गोरेलाल सिंह के घर पर अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी। उस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि 23 नवंबर की घटना के आरोपितों को समय पर पकड़ा जाता, तो शुक्रवार की यह घटना शायद टल सकती थी।


दुकानदार ने यह भी बताया कि गुरुवार सुबह भी यही युवक इलाके में देखे गए थे और उनकी कुछ स्थानीय युवकों से हाथापाई हुई थी। उस वक्त पुलिस गश्ती दल मौजूद था, लेकिन आरोपित उनके पहुंचने से पहले ही फरार हो गए।


सूत्रों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से दो गुटों के बीच विवाद चल रहा है और दोनों फायरिंग की घटनाओं को उसी रंजिश का नतीजा माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि गोली चलाने वाले युवक टाउन थाना क्षेत्र के माहिसौड़ी इलाके के रहने वाले हो सकते हैं। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से स्थानीय लोग दहशत में हैं। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता