ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार की सियासत में चींटी-हाथी और बंदर की एंट्री: विधानसभा में सम्राट चौधरी का तीखा तंज, पप्पू यादव ने कर दिया बड़ा पलटवार

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पप्पू यादव को हाथी बताया और तीखा तंज किया. अब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर कड़ा पलटवार किया है और सम्राट चौधरी को बंदर बता दिया है.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की सियासत में आज चींटी, हाथी और बंदर की एंट्री हो गई। बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्णियां सांसद पप्पू यादव पर तीखा तंज कसा तो अब पप्पू यादव ने भी सम्राट चौधरी पर बड़ा पटलवार कर दिया है।


दरअसल, बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर तंज करते हुए उन्हें हाथी बता दिया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर लोग उतरते हैं और कहते हैं कि बिहार पुलिस चींटी भी नहीं मार सकती और वह आदमी दो घंटा के भीतर गिरफ्तार हो जाता है और कहता है कि बीमार हो गए हैं। अब हाथी भी बीमार होकर पुलिस के डर से अस्पताल में जाना ज्यादा पसंद करता है।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इस तंज पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा पलटवार कर दिया है। पप्पू यादव ने लिखा, “नाबालिग था अब बंदर बन गया है, इस बंदर के हाथ में बिहार है, स्वाभिमान की पगड़ी उतार कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी को गमछा बना लिया”।


बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीट छात्रा की मौत मामले को पुरजोर तरीके से उठाया था। पटना से लेकर दिल्ली तक उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। इसी बीच पटना से उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था और करीब एक सप्ताह तक बेऊर जेल में बंद रहने के बाद आखिरकार उन्हें बेल मिला। उनका आरोप था कि उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें जेल भेजा गया।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता