ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

Amit Shah: बिहार दौरे पर आ सकते हैं अमित शाह, इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित बिहार दौरे को लेकर तिरहुत रेंज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्रों में गश्ती और निगरानी तेज कर दिया गया है हालांकि गृहमंत्री के दौरे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

Amit Shah
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 फरवरी को बिहार दौरे की संभावना के चलते प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर सुरक्षा सतर्कता तेज कर दी गई है। संभावित कार्यक्रम के मद्देनज़र, तिरहुत रेंज के डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बुधवार देर रात भारत–नेपाल सीमा से सटे इलाकों में संयुक्त पैदल गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


अधिकारियों ने सोनबरसा थाना क्षेत्र सहित सीमावर्ती संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया। थाना प्रभारियों और प्रतिनियुक्त पुलिस बल को रात्रि गश्ती बढ़ाने, सघन वाहन जांच अभियान चलाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।


पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीमा सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल के साथ समन्वय बढ़ाने पर भी बल दिया गया। संयुक्त गश्ती तेज करने और सूचनाओं के त्वरित आदान–प्रदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।


बताया जा रहा है कि 25 फरवरी को गृह मंत्री का आगमन मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और मोतिहारी में संभावित है। इसी संभावना को देखते हुए प्रशासनिक सक्रियता बढ़ी है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बदलती जनसांख्यिकीय स्थिति पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं, हालांकि पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने इसे नियमित सुरक्षा निरीक्षण का हिस्सा बताते हुए किसी विशेष समीक्षा से इंकार किया। गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता