ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

HOLI 2026: 3 या 4 मार्च, कब मनाई जाएगी होली.. आखिर क्यों बन रही संशय की स्थिति?

HOLI 2026: इस साल होलिका दहन 2 या 3 मार्च को और रंगों वाली होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, भद्रा रहित समय में होलिका दहन करना शुभ माना गया है।

HOLI 2026
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HOLI 2026: हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसके अगले दिन ही रंगों वाली होली खेली जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि दो दिन रहने वाली है, जिससे लोगों में होलिका दहन और होली की तारीख को लेकर भ्रम देखा जा रहा है।


पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च की शाम 5:56 बजे शुरू होगी और 3 मार्च की शाम 5:07 बजे समाप्त होगी। इस दौरान 2 मार्च को भद्रा मुख मध्यरात्रि 2:38 बजे से सुबह 4:34 बजे तक रहेगा। 3 मार्च को दोपहर से शाम तक साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो कुछ के अनुसार 2 मार्च को होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत है।


हालांकि कुछ का मानना है कि भद्रा रहित समय पर 3 मार्च को होलिका दहन करना शुभ रहेगा। रंगोत्सव हमेशा होलिका दहन के बाद ही मनाया जाता है। चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि इस साल 4 मार्च को है। ऐसे में इस साल होली 4 मार्च 2026 को ही मनाई जाएगी।


Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। फर्स्ट बिहार-झारखंड इसकी पुष्टि नहीं करता।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता