ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

Youth Congress Protest: AI इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस का टी-शर्ट खोलकर प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर विरोध प्रदर्शन किया। 4-5 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। बीजेपी के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने इसे "राष्ट्रीय शर्म" करार दिया।

Youth Congress Protest
AI इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शन
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Youth Congress Protest: राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और "PM is Compromised" के नारे लगाए।


समिट में देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे तभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बैनर और पोस्टर लेकर मुख्य हॉल के पास पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हरकत में आते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और परिसर से बाहर निकाला।


पुलिस और सुरक्षा कदम

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि लगभग 10 लोग इस प्रदर्शन में शामिल थे और इनमें से 4-5 को हिरासत में लिया गया। सभी ने QR कोड के जरिए प्रवेश किया था। गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यह भी जांच की जा रही है कि इतने कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बावजूद वे अंदर कैसे पहुंच गए।


राजनीतिक प्रतिक्रिया

बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने इसे "राष्ट्रीय शर्म" करार दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुँचाने वाला व्यवधान उत्पन्न किया। मालवीय ने कहा कि यह प्रदर्शन भारत को वैश्विक तकनीकी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के प्रयासों के खिलाफ है और केवल उन लोगों के हित में है जो देश को लड़खड़ाते हुए देखना चाहते हैं।


सम्मेलन की महत्वता

यह सम्मेलन ग्लोबल साउथ में भारत द्वारा आयोजित पहला वैश्विक एआई शिखर सम्मेलन है। इसमें 20 से अधिक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, 60 मंत्री और 500 से ज्यादा वैश्विक एआई विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए। नीति-निर्माताओं, प्रौद्योगिकी कंपनियों, स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों को एक साझा मंच पर लाकर इंडिया एआई मिशन और डिजिटल इंडिया पहल के तहत वैश्विक एआई संवाद को ठोस और क्रियान्वयन योग्य परिणामों में बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता