ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

Bihar Crime News: अवैध शराब की तलाश में पहुंची थी बिहार पुलिस की टीम, गोदाम से मिला करोड़ों का गुटखा

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में अवैध शराब की तलाश में पहुंची को बड़ी सफलता हाथ लगी है. छापेमारी के दौरान गोदाम से पुलिस ने करोड़ों का गुटखा और पान मसाला बरामद किया है.

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर नगर परिषद क्षेत्र में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी, जब अवैध शराब की सूचना पर की गई छापेमारी में करोड़ों रुपये का पान मसाला (गुटखा) बरामद किया गया। यह कार्रवाई गुरुवार की देर शाम बखरा रोड स्थित एक निजी गोदाम में हुई। बरामद किए गए पान मसाला की अनुमानित कीमत लगभग कई करोड़ रुपये आंकी गई है।


एसएसपी (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा को गुप्त सूचना मिली थी कि मोतीपुर इलाके के एक गोदाम में अवैध शराब की खेप छिपाई गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी, मोतीपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह और बरूराज पुलिस के जवान शामिल थे।


पुलिस की टीम जब बखरा रोड स्थित गोदाम पर पहुंची, तो वह बाहर से बंद था। छापेमारी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में मोतीपुर के अंचलाधिकारी (CO) तरुण कुमार को मौके पर बुलाया गया। गोदाम मालिक अरविंद को भी पुलिस ने तलब किया। पूछताछ में अरविंद ने बताया कि यह गोदाम मुजफ्फरपुर के ही 'चंदन' नामक व्यक्ति को किराए पर दिया गया है। इसके बाद किराएदार चंदन को मौके पर बुलाया गया और उसकी उपस्थिति में गोदाम का ताला खोला गया।


जैसे ही पुलिस टीम गोदाम के भीतर दाखिल हुई, वहां का नजारा देखकर अधिकारी दंग रह गए। शराब की जगह वहां बोरियों में पैक भारी मात्रा में पान मसाला और गुटखा रखा हुआ था। जब पुलिस ने किराएदार चंदन से इन सामानों के वैध कागजात और बिल की मांग की, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कागजात के अभाव में पुलिस ने पूरे स्टॉक को अवैध मानते हुए जप्त कर लिया।


एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में बिना कागजात के सामान मिलना बड़े कर चोरी और अवैध व्यापार की ओर इशारा करता है। इसलिए, पुलिस ने इस मामले की आधिकारिक सूचना आयकर विभाग (Income Tax) और अन्य सक्षम विभागीय अधिकारियों को दे दी है। फिलहाल, पुलिस और संबंधित विभाग मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और विधि सम्मत कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता