1st Bihar Published by: Updated Jul 28, 2020, 2:03:23 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में बेकाबू कोरोना महामारी के बीच पटना में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। पटना में एक बार फिर से आज सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों में पटना के अंदर 411 ने पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है।
बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक बिहार में 2480 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43591 हो गई है.