ब्रेकिंग
‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देश

पटना में चोरों का आतंक, घर में घुसकर की लाखों की चोरी

PATNA : राजधानी पटना में चोरों का आतंक जारी है. ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां जीतू लाल लेन स्थित एक घर में घुसकर चोरों ने नगद रुपये समेत लाखों के

पटना में चोरों का आतंक, घर में घुसकर की लाखों की चोरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में चोरों का आतंक जारी है. ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां जीतू लाल लेन स्थित एक घर में घुसकर चोरों ने नगद रुपये समेत लाखों के कीमती जेवर पर अपना हाथ साफ़ कर लिया है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद जांच की जा रही है. 


बताया जा रहा है कि रात के सन्नाटे में चोरों ने एक घर में घुसकर गोदरेज का ताला तोड़कर नगद रुपये, जेवर समेत कई कीमती सामानों की चोरी कर ली. चोरी किये गए सामानों की कीमत लाखों में बताई जा रही है. पीड़ितों के मुताबिक, जिस वक़्त घर में चोरी हुई उस समय घर के सभी सदस्य PMCH गए हुए थे. 


जब पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो घर का सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था. गोदरेज का ताला टूटा हुआ था और नगद रुपये, जेवर समेत कई कीमती सामान गायब थे. आनन फानन में उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता