ब्रेकिंग
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्ष मंत्री मिथिलेश तिवारीखान सर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई पूरी, कोर्ट इस दिन सुनाएगा फैसला; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीर

पटना में छात्रों ने टीचर को ही कर लिया अगवा, फिरौती मांगने के बाद हुआ कुछ ऐसा, 12 दिन बाद छोड़ना पड़ा

PATNA: राजधानी पटना में से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है जहां एक शिक्षक को चार छात्रों ने अगवा कर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट भी की. जिसके बाद रात शिक्षक की पत्नी ने इसकी सूचन

पटना में छात्रों ने टीचर को ही कर लिया अगवा, फिरौती मांगने के बाद हुआ कुछ ऐसा, 12 दिन बाद छोड़ना पड़ा
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में से एक चौका देने वाली खबर सामने आई है जहां एक शिक्षक को चार छात्रों ने अगवा कर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट भी की. जिसके बाद रात शिक्षक की पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने दबाव बनाया तो स्कॉर्पियो सवार किडनेपरों ने 12 दिन बाद मारपीट कर शिक्षक को सगुना मोड़ के पास छोड़ दिया.


बताया जा रहा है पटना के गर्दनीबाग थाने के अलीनगर के पास से पूर्व शिक्षक अजीत कुमार श्रीवास्तव को चार स्टूडेंट ने अगवा कर लिया. फिर 26 फरवरी की देर रात टीचर की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी. मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात 14 फरवरी की रात की है जब अजीत कुमार अलीनगर किराये के कमरे से RPS मोड़ स्थित घर के लिए निकले. वही पहले से घात लगाये स्कॉर्पियो सवार चारों छात्र उन्हें जबरदस्ती स्कॉर्पियों में बैठा लिया और अपने साथ ले गये.


इस मामले में पत्नी ने बताया कि वह डर से 12 दिनों तक चुप थी. लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके पति को मारा पिटा जा रहा है तो वो तुरंत गर्दनीबाग थाने को सूचना दी. इसके बाद गर्दनीबाग के पुलिस की टीम के साथ छापेमारी शुरू की.


वही पुलिस की दबिश की वजह से किडनेपर ने पूर्व शिक्षक को सगुना मोड़ के पास छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि पत्नी रश्मि के बयान पर चार लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है. उन्होंने बताया कि इस घटना के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद है. फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स