1st Bihar Published by: Updated Fri, 27 Mar 2020 08:22:43 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : कोरोना वायरस दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कहर बरपा रहा है लेकिन देश में सबसे ज्यादा कोरोना की दहशत राजस्थान के भीलवाड़ा में है। राजस्थान के भीलवाड़ा में एक निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर से कोरोना मेडिकल स्टाफ में फैला और फिर मरीजों में। राजधानी पटना में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया है। पटना में गुरुवार को जिस 20 साल के युवक का टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव आया वह एक प्राइवेट हॉस्पिटल में वार्ड बॉय का काम करता है।
बताया जा रहा है कि 20 साल का युवक पटना के शरणम हॉस्पिटल में वार्ड बॉय का काम करता है। इस हॉस्पिटल में मुंगेर के उस कोरोना पेशेंट में अपना इलाज कराया था जिसकी बाद में मौत हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस पीड़ित शख्स ने शरणम हॉस्पिटल में कराया गया था। बताया जा रहा है कि जिस डॉक्टर ने मुंगेर के कोरोना पीड़ित का इलाज किया उसी डॉक्टर ने वार्ड बॉय का भी उपचार किया था। बाद में वार्ड बॉय का टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया जिसके बाद हड़कंप मच गया।
गुरुवार को जिला प्रशासन के पास जैसे ही यह जानकारी पहुंची की शरणम हॉस्पिटल में कोरोना के संदिग्धों की तादाद बढ़ी हो सकती है आनन-फानन में जिला प्रशासन की टीम वहां पहुंच गई। अस्पताल के 27 में से 13 कर्मचारियों का कोरोना वायरस कराया गया है जिसमें से एक युवक का रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया। अस्पताल में वार्ड बॉय के चार परिजनों के अलावे डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ सहित 27 लोगों को अलग-अलग कमरे में आइसोलेशन पर रखा गया है। पटना जिला प्रशासन के मुताबिक अस्पताल में काम करने वाले अन्य कर्मियों की भी छानबीन शुरू कर दी गई है। पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ यहां कांड बिल्कुल भीलवाड़ा के कोरोना कांड के जैसा है।