ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

पटना के शाहपुर लोदीपुर गांव के पास गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

PATNA: इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना के शाहपुर लोदीपुर गांव स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गयी है. जानकारी के मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आग बु

पटना के शाहपुर लोदीपुर गांव के पास गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: इस वक्त बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है जहां पटना के शाहपुर लोदीपुर गांव स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गयी है. जानकारी के मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आग बुझाने के लिए वहां पहुंच गए हैं. 


मिली जानकारी के अनुसार घटना पटना के शाहपुर लोदीपुर गांव स्थित कचरे के गोदाम में आग लगी है. सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी बुलाई गयी हैं. आग से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गयी है. बता दे कि यह गोदाम पटना सिटी के मोगलपुरा नौधाल निवासी जफर अली का था. लगभग एक साल  से शाहपुर में वे कचड़ा प्रोसेसिंग के लिए एक बड़ा गोदाम ले रखे थे. गौतालब हो कि इस गोदाम में 12 व्यक्ति काम करते थे. अमूमन इस गोदाम में कचड़ा छटाई का काम दिन में ही होता था. 


गोदाम ऑनर जाफर अली जानकारी साझा करते हुए बताया कि रात में इस गोदाम कोई नहीं रहता है. हाल ही में कुछ कर्मियों को इस गोदाम में रात ठहराव के लिए इंतेजामत किया गया है. इसको लेकर राशन सिलेंडर आदि गोदाम में शुक्रवार को ही लाकर रखा गया था. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाडियां लगाई गई लेकिन तबतक भीषण आग ने गोदाम को पूरी तरह जलाकर राख कर चुकी थी. 


गोदाम में पहले से रखे एक सिलेंडर, एक जेनरेटर, खाने पीने का सामान के साथ में लगभग 15 लाख रुपए की प्रोसेसिंग किया हुआ कचड़ा जल कर स्वाहा हो चुकी हैं. जबकि इस भयंकर आग ने पूरे गोदाम को जलाकर राख कर दिया है. मौके पर सालिमपुर और खुसरूपुर थाना पहुंच चुकी थी. गौरतलब हो कि यह आग लगने की घटना के दो घंटे बाद दमकल की गाडियां घटना स्थल पर पहुंची थी.